SITAMARHI : जिले से एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि घटना को जमीन विवाद को लेकर अंजाम दिया गया। मृतकों में रामविलास साह, उसकी पत्नी शैलो देवी, पुत्र नवल कुमार एवं राहुल कुमार शामिल है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी विकास वर्मन, एएसपी अभियान संदीप कुमार नीरज, सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
इस मामले ने पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि मृतक रामविलास साह ने दो शादी की थी। इनके संतानों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में एक पक्ष द्वारा हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है।