बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में गंगा समेत चार नदियां उफान पर, बाढ़ से 13 पंचायत के लोगों का जीना हुआ मुहाल

खगड़िया में गंगा समेत चार नदियां उफान पर, बाढ़ से 13 पंचायत के लोगों का जीना हुआ मुहाल

खगड़िया. जिले में गंगा, कोसी, बागमती और बूढ़ी गंडक उफान पर है। नदियां खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है। गंगा और बूढ़ी गंडक तेजी से बढ़ रही है। इस कारण जिले का चार प्रखंड की 13 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हो गयी है। इसमें गोगरी, परबत्ता, मानसी और खगड़िया सदर ब्लॉक शामिल है।

सबसे बुरा हाल गोगरी और परबत्ता प्रखंड का है। यहां बाढ़ तांडव मचा रही है। खेतों में लगा खरीफ फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गया है।वहीं सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ प्रभावित कुछ लोग बांध पर शरण लिए हुए हैं। वहीं कुछ लोग अपने समानों की सुरक्षा के लिए जल कैद की जीवन जीने को मजबूर है।

यहां के लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं, क्योंकि सर्प और जहरीले कीड़े का उन्हें हमेशा डर सताए रहता है। गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ित का यही हाल है। पंचायत में भी जहां नजर जाती है, वहां सिर्फ पानी -पानी ही नजर आता है। पीड़ित लोगों की माने तो अभी तक उन्हें प्रशानिक मदद के रूप में कुछ नहीं मिला है। पर्याप्त संख्या में नाव भी मुहैया नहीं किया गया है।


Suggested News