बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, 25 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे, एक की मौत की हुई पुष्टि

मुंबई में गिरी चार मंजिला इमारत, 25 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे, एक की मौत की हुई पुष्टि

MUMBAI : मुंबई में कुर्ला स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग अचानक सोमवार रात अचानक गिर गई। जिसमें 20-25 लोग बिल्डिंग के मलबे में फंस गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बाकि लोगों को बिल्डिंग के मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया ज रहा है कि अधिकांश लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह काफी जर्जर हो चुकी थी और लोगों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके थे।

 यह घटना मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और अभी भी राहत और बचाव अभियान जारी है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस ने तत्काल लोगों को मलबे से बाहर निकालना शुरू किया। राहत कार्यों में मदद के लिए NDRF को भी मौके पर बुलाया गया है। NDRF के जवान उपकरणों के साथ मलबे को हटाने और इमारत को काटने में जुटे हैं। पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से मलबे के नीचे दबे लोगों में से 8 लोगों को निकाल लिया गया है। अभी कस से कम 12 से 15 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं।

घटना को लेकर मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय मांजरेकर ने बताया कि, सोमवार की देर रात करीब 12 बजे ये इमारत गिरी है। सूचना मिलने के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। संजय मांजरेकर ने बताया कि अभी तक हमने 12 व्यक्तियों को बाहर निकाल लिया है। अंदर 5 लोग और फंसे हुए दिख रहे हैं. उनका बचाव अभियान जारी है।

Suggested News