बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में पेड़ से टकराया चार पहिया वाहन, पांच लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

बेतिया में पेड़ से टकराया चार पहिया वाहन, पांच लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर बगहा मुख्य पथ के चमैनिया मोड़ के पास अनियंत्रित चार पहिया गाड़ी के पेड़ से टकराने से गाड़ी में बैठे एक महिला सहित पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगो और नौरंगिया थाना की सहायता से सभी घायलों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सको के देख रेख में उपचार के बाद गम्भीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 

सभी लोग बेतिया के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व घूमने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते मे यह घटना हो गयी। चिकित्सक डा.के बी एन सिंह ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार  के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण बेतिया रेफर कर दिया गया है।

सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हालाँकि इस घटना में किसी की हालत चिंताजनक नहीं बताई जा रही है। इस घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गयी है। 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News