बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फ्रांस ने भारत को पहला राफेल विमान सौंपा, अब होगा आतंक के रावण का सर्वनाश

फ्रांस ने भारत को पहला राफेल विमान सौंपा, अब होगा आतंक के रावण का सर्वनाश

फ्रांस ने मंगलवार को मेरिनेक एयरबेस पर भारत को पहला राफेल फाइटर जेट सौंपा। हैंडिंग ओवर सेरेमनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले और दैसो एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपिए मौजूद थे। सेरेमनी में राजनाथ ने कहा- फेल का अर्थ आंधी होता है, मुझे उम्मीद है कि यह अपने नाम को साबित करेगा। भारत-फ्रांस के बीच हुए 59,000 करोड़ रुपए के राफेल सौदे और एयरक्राफ्ट की खूबियों को लेकर एक वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया गया। इससे पहले राजनाथ ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की।

भारत को मिलने वाले पहले राफेल का नाम वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के नाम पर "आरबी 001" रखा जाएगा। भदौरिया ने ही राफेल सौदे में अहम भूमिका निभाई है। राफेल में मीटियर और स्काल्प मिसाइलें लगी हैं, इससे भारतीय वायुसेना को अद्वितीय मारक क्षमता हासिल होगी। इससे पहले राजनाथ नेफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की।वायुसेना केवाइसचीफएयरमार्शल एचएस अरोड़ा भीरक्षा मंत्री के साथ थे।


 इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज विजयादशमी है और भारतीय वायुसेना दिवस है। आज का दिन प्रतीकात्मक है। राफेल एयरक्राफ्ट की डिलिवरी निर्धारित समय से हो रही है और यह वायुसेना की शक्ति में वृद्धि होगी। हमारा फोकस वायुसेना को समृद्ध करने और उसे बढ़ाने पर है। उम्मीद है कि फ्रांस द्वारा सभी 36 राफेल और वेपन सिस्टम की डिलिवरी समयसीमा के भीतर की जाएगी। मैं फ्रांस के सहयोग का शुक्रगुजार हूं, जो सुरक्षा और अन्य मामलों में भी भारत के लिए महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि विश्व के दो बड़े लोकतंत्रों के बीच सहयोग बढ़ता रहेगा और हम रक्षा के साथ पर्यावरण संतुलन स्थापित करने में भी कामयाब होंगे। थोड़ी ही देर में मैं राफेल एयरक्राफ्ट से उड़ान भरूंगा। यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी। भारतीय सेना के बहुत से अधिकारियों ने फ्रांस में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें यहां जरूरी ज्ञान और पेशेवर विशेषज्ञता हासिल होगी। आज का दिन भारत और फ्रांस के रिश्तों मेंऐतिहासिक है। राफेल का अर्थ आंधी होता है, मुझे उम्मीद है कि यह अपने नाम को साबित करेगा।


Suggested News