बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंहगा पड़ गया फ्री का तेल : फ्यूल लूटने आए 50 से अधिक लोगों ने मुफ्त में गंवा दी अपनी जान, जानिए क्या हुआ था

मंहगा पड़ गया फ्री का तेल :  फ्यूल लूटने आए 50 से अधिक लोगों ने मुफ्त में गंवा दी अपनी जान, जानिए क्या हुआ था

DESK : कैरेबियन देश हैती के शहर कैप हैतियन में मंगलवार को 50 से अधिक लोगों की जलने से मौत हो गई। हालत ऐसे थे कि जले हुए लोगों में से कईयों की पहचान भी नहीं हो पा रही है। अब तक अधिकारिक आंकड़े में 50 लोगों के शव पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कई अभी भी गंभीर बताए जा रहे हैं। वहीं शहर में हालत यह है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मारे गए लोगों के इलाज के पर्याप्त सुविधा तक उपलब्ध तक नहीं है। इस घटना के बाद देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। 

कैसे हुआ हादसा

दरअसल, कैप हैतियन में  एक फ्यूल टैंकर पलट गया। इससे बिखरे तेल को लेने सैकड़ों लोग जमा हो गए। जब ये लोग कंटेनर्स में भर रहे थे, उसी वक्त टैंकर में धमाके के साथ आग लग गई। घटना में 50 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। कई गंभीर रूप से जल चुके हैं। इसलिए आशंका है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। कैप हैतियन के मेयर पैट्रिक अल्मोर ने कहा- मैंने 50 जले हुए शव देखे हैं। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार टैंकर मेन रोड पर पलट गया था। इसमें से तेल रिस रहा था। कई लोग इसे कलेक्ट करने के लिए छोटे कंटेनर्स लेकर पहुंचे। इसी दौरान टैंकर में धमाका हो गया।

20 से अधिक घरों में भी लगी आग

हैती में बिजली की कमी की वजह से राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में भी कुछ ही घंटे बिजली रहती है। यहां फ्यूल माफिया भी काफी सक्रिय है। वो अक्सर ऑयल टैंकर लूट लेता है। बिजली और फ्यूल की कमी का असर वॉटर सप्लाई पर भी पड़ा है। गैसोलिन भी बेहद महंगी है। घटना में 20 घर भी जल गए हैं।

वहीं घायलों का इलाज कर रहे जस्टिनियन हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा- हमारे पास इतनी बड़ी तादाद में जले हुए लोगों के इलाज का इंतजाम नहीं है। प्रधानमंत्री एरिल हेनरी ने कहा- आशंका है कि 40 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर शव काफी जल चुके हैं, इसलिए इनकी पहचान भी फिलहाल मुश्किल है। देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित कर दिया गया है।


Suggested News