बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फ्रेंडशीप डे पर ली दोस्त की जान : पहले मारी गोली, फिर पहुंचाया अस्पताल, लेकिन फिर भी नहीं बच सकी जान

फ्रेंडशीप डे पर ली दोस्त की जान  : पहले मारी गोली, फिर पहुंचाया अस्पताल, लेकिन फिर भी नहीं बच सकी जान

MASAURHI : एक तरफ जहां आज देश में फ्रेंडशीप डे मनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ मसौढ़ी अनुमंडल के  भगवानगंज थाना क्षेत्र मेंं एक दोस्त ने अपने पक्के दोस्त को गोली मार दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां युवक की मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली तो उनका रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


आपको बताते चलें कि बीते शक्रवार की रात भगवानगंज थाना क्षेत्र के भजोर गाँव में दो दोस्त उत्तम कुमार और चंदन कुमार उत्तम कुमार के घर के दलान में बैठ कर पार्टी कर रहे थे।इसी दौरान उत्तम कुमार ने चंदन कुमार को गोली मार दी थी।बाद में उत्तम कुमार ने अपने परिवार वालों की मदद से चंदन कुमार को आननफानन में इलाज हेतु घायल चंदन कुमार को पटना के अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया था।जँहा उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। मगर आज सुबह इलाजरत चंदन कुमार की मौत हो गई।

इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। मृतक चंदन कुमार भगवानगंज थाना क्षेत्र के भजोर गाँव निवासी संजय पासवान के पुत्र हैं। मृतक की उम्र 19 वर्ष बताई जाती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी है।

Suggested News