बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दोस्तों को भेजा था मंगेतर की मदद के लिये, मदद के बदले में लूट ली अस्मत

दोस्तों को भेजा था मंगेतर की मदद के लिये, मदद के बदले में लूट ली अस्मत

NEWS4NATION DESK : जिन दोस्तों पर भरोसा कर अपनी मंगेतर की मदद के लिया भेजा था। उन दोस्तों ने ही दगा दे दिया। दोस्त की मंगेतर की मदद करने के बाद उनकी  नियत बिगड़ गई और तीनों ने मिलकर उसकी अस्मत लूट ली। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मंगेतर के तीन साथियों ने एक महिला के साथ गैंग रेप किया। तीनों साथी महिला को एक ट्रेन में विवाद होने पर उसे बचाने के लिए आए थे, लेकिन लौटते समय मदद के बाद इन तीनों ने ही महिला के साथ रेप कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीट को लेकर हुआ था व‍िवाद

पुलिस के अनुसार महिला बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र की मूल निवासी जो फ‍िलहाल गाजियाबाद में रह रही है। बुधवार को ट्रेन से अरनिया से गाजियाबाद जा रही थी। रास्ते में ट्रेन में ही सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से महिला का विवाद हो गया तो उसने अपने मंगेतर को फोन करके घटना की जानकारी दी और मदद मांगी।

कॉल के बाद उसकी मदद के लिए मंगेतर ने अपने तीन साथियों को बैर स्टेशन पर भेज दिया।

रास्ते में नीयत खराब तो क‍िया गैंगरेप

बताया जा रहा है क‍ि इन तीनों साथियों ने विवाद के हल के बाद महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ चल दिए, लेकिन रास्ते में उनकी नीयत खराब हो गई. तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप कर द‍िया।

पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार स‍िंह घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात की है।


Suggested News