बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

FUEL PRICE HIKE: लगातार बढ़ रहे ईंधन के भाव, जल रही आम आदमी की जेब, जानें कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल...

FUEL PRICE HIKE: लगातार बढ़ रहे ईंधन के भाव, जल रही आम आदमी की जेब, जानें कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल...

N4N DESK: बॉलीवुड का गाना ‘महंगाई डायन खाए जात है...’ अब आम इंसान के जीवन पर बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। जिस तेजी से रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, आने वाले दिनों में व्यक्ति को सादा जीवन जीने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। बात करेंगे कच्चे तेल, यानी की गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की, तो इसका कोई हिसाब ही नहीं बैठ रहा है। 

अब वह जमाना तो पार हो गया जब ईंधन की कीमतों में जरा-बहुत भी कमी दर्ज की जाती थी, अब केवल दाम में वृद्धि ही नजर आती है, जिसे देखकर हम मायूस होने के अलावा कुछ नहीं कर सकते हैं। इस महीने में यदि सोमवार, 4 अक्टूबर को छोड़ दिया जाए तो हर रोज इन ईंधनों के दाम बढ़े हैं। तभी तो सिर्फ इसी महीने के 10 दिन में पेट्रोल जहां 2.80 रुपये महंगा हो गया है तो डीजल 3.30 रुपये चढ़ गया है। पेट्रोल व डीजल के दाम में आज 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 105.14 रुपये, वहीं डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा मुंबई में आज पेट्रोल 34 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं, डीजल के दाम में 37 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल
 
मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। बता दें कि राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में अंतर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए टैक्‍स एवं ढुलाई के दाम की वजह से अलग अलग होता है।

जानिए क्या है प्रमुख शहरों में तेल के भाव

शहर       पेट्रोल/लीटर      डीजल/लीटर

  1. दिल्ली          105.49         94.22
  2. मुंबई            111.43         102.15
  3. चेन्नई             102.70        98.59
  4. कोलकाता     106.10        97.33
  5. बेंगलुरू        109.16         100
  6. भोपाल          114.09        103.40
  7. रांची              99.92         99.44
  8. पटना            108.84        100.79
  9. लखनऊ        102.49        94.66
  10. नोएडा           102.72         94.86

Suggested News