बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचतत्व में विलीन हुए बिहार के लाल महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए बिहार के लाल महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह,  नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

ARA: आइंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती देनेवाले भोजपुर के लाल महान गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भोजपुर जिले के महुली घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर उनके भतीजे मुकेश कुमार ने डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इसके साथ ही बिहार से लेकर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी तक बिहार का डंका बजानेवाले महान गणितज्ञ डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये।

भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव में स्थित पैतृक आवास से अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इससे पहले पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

अंतिम यात्रा के दौरान सड़क किनारे दोनों ओर लोग वशिष्ठ नारायण के अंतिम दर्शन के लिए खड़े रहे। गंगा नदी किनारे महुली घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। भतीजे ने मुखाग्नि दी।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के समय जिला प्रशासन और स्थानीय नेता मौजूद रहे। भोजपुर के लोगों ने नम आंखों से वशिष्ठ नारायण को विदाई दी।






Suggested News