बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नूपुर शर्मा के खिलाफ नवादा में भी उग्र प्रदर्शन, पटना-रांची रोड को किया जाम

नूपुर शर्मा के खिलाफ नवादा में भी उग्र प्रदर्शन, पटना-रांची रोड को किया जाम

नवादा. पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नामज पर कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है। यह प्रदर्शन अब बिहार में भी पहुंच गया है। नवादा के सद्भावना चौक जबरदस्त उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन के समझाने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं है। इस बीच पटना-रांची रोड को पूरी तरह जाम कर दिया गया है। वहीं प्रशासन लगातार समझाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी भी की है।

भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। इसमें हिंसा की भी सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने ट्रक को फूंक डाला और पत्थरबाजी में डीएम और एसपी को भी पत्थर लगा है। वहीं बिहार के नवादा में भी इसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

बता दें कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोगम्मद को लेकर टीवी डिबेट के दौरान अपत्तिजन टिप्पणी की थी। इसके बाद अरब देशों ने इसका विरोध किया। उसके बाद भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को 6 साल के लिए पार्टी से निलबंत कर दिया। वहीं नूपुर शर्मा सहित 33 लोगों के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। नूपुर के खिलाफ मुंबई में एक मामला दर्ज हुआ है। वहीं रेप और जान से मारने की धमकिया मिलने की वजह से उन्हें दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा भी प्रदान की है।

Suggested News