बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकारी मदद नहीं मिलने से फुटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सड़क पर उतर किया जमकर हंगामा

सरकारी मदद नहीं मिलने से फुटा बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सड़क पर उतर किया  जमकर हंगामा

Muzaffarpur : जिले में बाढ़ का दायरा बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग तेजी से बेघर होने लगे है। बाढ़ के अपना में अपना सब कुछ गवा चुके पीड़ित अब किसी तरह अपना जीवन गुजार रहे है। 

प्रभावित इलाकों में प्रशासन की ओर मदद के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सरकार द्वारा कोई मदद नहीं मिलने से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों में सरकारी मशीनरी के खिलाफ गुस्सा बढ़ने लगा है। 

ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित शेखपुर ढाब का है। जहां बूढ़ी गंडक के कारण एक बड़ी आबादी इस वक्त बाढ़ का दंश झेल रही है। ऐसे में सरकारी सहायता से मरहूम यहां के लोगों का गुस्सा आज फूट पड़ा है। बाढ़ राहत की मांग को लेकर ढाब के लोगो ने अखड़ाघाट पुल को पूरी तरह जाम कर दिया है। जिसमे शहर का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

बाढ़ पीड़ितों की मानें तो शेखपुर ढाब की एक बड़ी आबादी पिछले एक सप्ताह से बाढ़ की पानी मे डूबी हुई है। जिसकी सूचना कई बार स्थानीय वीडियो और सीओ को दी गई, लेकिन उसके बाद भी अभी तक यहां के पीड़ितों को अभी तक किसी तरह की मदद मुहैया नही कराई गई है। ऐसे में हमलोगों के पास अब सड़क पर उतरने के अलावा कोई दूसरा चारा नही है।

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट



Suggested News