बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गडकरी ने CM का खूब किया गुणगानः बोले- 2024 के अंत तक बिहार का ROAD नेटवर्क 'अमेरिका' के बराबर होगा, जो कहता हूं डंके की चोट पर पूरी करता हूं

गडकरी ने CM का खूब किया गुणगानः बोले- 2024 के अंत तक बिहार का ROAD नेटवर्क 'अमेरिका' के बराबर होगा, जो कहता हूं डंके की चोट पर पूरी करता हूं

पटनाः  बिहार के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है। बुधवार को गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतू पूर्वी लेन का लोकार्पण हुआ। इसके अलावे कई सड़क परिवहन की कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बिहार आये हैं। हाजीपुर में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि गांधी सेतू के लेन का आज लोकापर्ण हुआ। इसी के साथ सपना पूरा हुआ। नितिन गड़करी ने कहा कि बिहार बदल रहा है। उन्होंने आज ऐलान किया कि केंद्र सरकार स्टेट हाइवे पर 700 करोड़ की लागत से 15 आरओबी बनायेगी। आज हम इसकी घोषणा करता हूं।

नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 समाप्त होने से पहले बिहार का रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जायेगा। मैं जो बोलता हूं और कहता हूं वो डंके की चोट पर पूरा कर देता हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं। हम पत्रकार मित्रों को ये बातें कहता हूं। अब तो मैं इथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियां ला रहा हूं। इथेनॉल से बिहार के किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी। यह हम आपको विश्वास दिलाता हूं। गड़करी ने सीएम नीतीश का भी खूब गुणगान किया।  

मुख्यमंत्री जी...हम रिंग रोड बना रहे आप नई सिटी बसाइए

उन्होंने कहा कि एक दफे हम गांधी सेतू पुल से गुजर रहे थे तो हम भी जाम में फंसे थे। लेकिन अब वो सारी समस्या दूर हो गई। इस पुल को 67000 टन लोहा उपयोग हुआ है। हिंदुस्तान के इतिहास में लोहे का सबसे बड़ा पुल गांधी सेतू बन गया है। यह पुल देश के इतिहास में आईकॉन बन गया है। गंगा में इसी पुल के समानांतर नए पुल  का काम जारी है। 2024 में इस पुल का उद्घाटन करूंगा,आज हम आपको विश्वास दिलाते हैं। तब हम फिर से बिहार आयेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि पीएम मोदी ने बिहार के ही एक कार्यक्रम में विशेष पैकेज की घोषणा की थी। उसमें 55 हजार करोड़ के काम मेरे विभाग से जुड़ी हुई थी। वो काम जारी है,ये सब काम की वजह से बिहार के विकास में मदद मिलेगी। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास करेंगे। मेरा विश्वास है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छी सड़क बनाकर बिहार भी देश का समृद्ध राज्य बनेगा, नए उद्योग आयेंगे और रोजगार मिलेंगे। बिहार में बाढ़ की वजह से नुकसान होता है। एक लाख करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड रोड़ बना रहे हैं। 11 हजार करोड़ की लागत से पटना ग्रीन फील्ड रिंग रोड का निर्माण करा रहे हैं। यह रिंग रोड पटना की पूरी तस्वीर बदल देगा। रोड हम बना रहे हैं अब नीतीश कुमार जी वहां नए शहर बनायें। सड़क हम बनाते हैं और जमीन खरीद कर कमाई दूसरे करते हैं। ऐसे में हम चाहेंगे बिहार सरकार नई शहर बसाये। पटना में अगर जरूरत पड़ी तो डबल डेकर पुल भी बनायेंगे। 

लंबा होना आफत 

दरअसल, गांधी सेतू के पूर्वी लेन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान हाजीपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को परेशानी होने लगी। माइक उनके मुंह के नजदीक तक नहीं पहुंच पा रहा था। इस वजह से उन्हें परेशानी हो रही थी। तभी उन्होंने पीछे मुड़ते हुए कहा कि कॉडलेस नहीं है ? ज्यादा लंबा होना भी आफत है। जब वे माइक से पीछे हटे तो माइक ठीक करने की कोशिश की गई। फिर भी वे सहज नहीं हुए तब जाकर कॉडलेस माइक मंगाई गई। इसके बाद वे भाषण देना शुरू किये। 

गडकरी-नीतीश के बीच दिलचस्प संवाद

लोकापर्ण कार्यक्रम में जब अतिथियों के स्वागत कार्यक्रम की शुरूआत हुई तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत होना था। गुलदस्ता लेकर एनएच के सदस्य तकनीकी महावीर सिंह पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम नीतीश के स्वागत में खड़े हुए। तभी सीएम नीतीश ने कहा कि पहले गडकरी जी का स्वागत हो। गडकरी अपने अधिकारी से पहले सीएम नीतीश को गुददस्ता देने को कहे। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे को पहले गुलदस्ता देने की बात करने लगे। सीएम नीतीश ने गुलदस्ता को केंद्रीय मंत्री की तरफ बढ़ा दिया तो केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार की तरफ। अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता से स्वागत किया गया। इसके बाद नितिन गड़करी का स्वागत हुआ।  

Suggested News