बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: गांधी मैदान ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला, 9 में से 4 दोषियों को मिली सजा-ए-मौत, पढ़ें पूरी खबर...

BIG BREAKING: गांधी मैदान ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला, 9 में से 4 दोषियों को मिली सजा-ए-मौत, पढ़ें पूरी खबर...

PATNA: 27 अक्टूबर, 2013 के दिन पटना के गांधी मैदान में हुए सिलसिलेवार ब्लास्ट के मामले में कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। न्यायाधीश गुरविंदर सिंह ने जजमेंट ऑर्डर पढ़ते हुए सभी दोषियों के लिए अलग-अलग सजा का ऐलान किया। इनमें से 4 दोषियों को फांसी की सजा, 2 आरोपियों को उम्रकैद, दो दोषियों को 10 साल की सजा तो वहीं एक दोषी को 7 साल की सजा मुकर्रर की गई है।

अंततः दोषियों को मिली कर्मों की सजा

गांधी मैदान ब्लास्ट केस में दोषी इम्तियाज अंसारी, हैदर अली, नोमान अंसारी और मुजीबुल्लाह को फांसी की सजा मुकर्रर की गई है। वहीं अहमद और फिरोज को 10- 10 साल की सजा और इफ्तिखार को 7 साल की सजा मिली है। इसके अलावा उमर सिद्दीकी और अजहरुद्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 

27 अक्टूबर को ही आया था फैसला

विदित हो कि 27 अक्टूबर, 2013 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली थी, और इसी दौरान वहां सिलसिलेवार धमाके हुए थे। इस ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हुई थी और 89 लोग घायल हुए थे। इन सभी आरोपियों पर बीते 27 अक्टूबर को एनआईए के कोर्ट में हुए सुनवाई के दौरान दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद सजा के लिए कोर्ट ने आज का दिन निर्धारित किया था। मामले में दोषी करार 9 आतंकियों को पटना के बेऊर जेल में रखा गया था। उन्हें अलग-अलग सेल में रखा गया था, जबकि इससे पहले ये सभी एक ही सेल में बंद थे।

10 आरोपियों में एक को किया रिहा

बता दें कि गांधी मैदान बम धमाका मामले में एनआईए कोर्ट ने 27 अक्टूबर को फैसला सुनाया था। कोर्ट ने एक आरोपी फखरुद्दीन को छोड़कर बाकी सभी 9 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में फकरूद्दीन को रिहा कर दिया था। इस मामले की जांच शुरू से ही NIA कर रही है। 21 अगस्त 2014 को हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, मो. इम्तियाज आलम, अहमद हुसैन, फकरुद्दीन, मो. फिरोज असलम, इम्तियाज अंसारी, मो. इफ्तिकार आलम, अजहरुद्दीन कुरैसी और एक नाबालिग के खिलाफ NIA ने चार्जशीट दायर की थी।

हुंकार रैली में मच गया था हड़कंप

गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2013 को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुंकार रैली के दौरान सिलसिलेवार से बम धमाके हुए थे। गांधी मैदान के साथ-साथ पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 के सुलभ शौचालय में भी एक ब्लास्ट हुआ था। पटना में हुए इस सीरियल ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हुई थी और 89 लोग घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, क्योंकि उस वक्त गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे, और यह घिनौनी साजिश उन्हीं को ध्यान में रखते हुए रची गई थी।

Suggested News