बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में रामलीला देखकर घर लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक पर केस दर्ज

नवादा में रामलीला देखकर घर लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक पर केस दर्ज

नवादा. जिले के नक्सल प्रभावित इलाका गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। थाना में आवेदन देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दो युवक ने सामूहिक बलात्कार किया है। यह घटना गुरुवार की रात में हुई। 

बताया जा रहा है कि लड़की अपने गांव में रामलीला का कार्यक्रम में रात 8 बजे तक रही और फिर वह अपने घर की ओर जा रही थी। कार्यक्रम स्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर घर था। इसी बीच गांव के ही दो युवक मुकेश राजवंशी और दीवान राजवंशी ने लड़की धर दबोचा और बगल में ही जंगल में ले गया और 3 घंटे तक लड़की को रख कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद घर के पास ले जाकर नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया। 

लड़की ने इस घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिली, तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता व दोनों युवक एक ही गांव के ही हैं।

Suggested News