बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाबालिग के साथ गैंगरेप, बॉय फ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

नाबालिग के साथ गैंगरेप, बॉय फ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

NEWS4NATION DESK : बॉय फ्रेंड ने पहले अपनी नाबालिग गर्ल फ्रेंड को मिलने के लिए घर से बुलाया। फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला राष्ट्रीय राजधानी   दिल्ली की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक नाबालिग से गैंगरेप हुआ है। आरोपियों में एक पीड़ित लड़की का जानकार है। जबकि दूसरा आरोपी जानकार का दोस्त है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला आयोग की काउंसलर पीड़िता की काउंसलिंग कर रही हैं। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर पॉक्सो और अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 16 साल की है। वह परिवार के साथ नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में रहती है। गिरफ्तार दोनों युवक भी उसी इलाके में रहते हैं। इनमें से एक आरोपी की लड़की से फ्रेंडशिप है। 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लड़की ने फ्रेंड को फोन कर चाऊमीन खाने के लिए मार्केट में बुलाया था। आरोप है कि उसका दोस्त अपने एक दोस्त को लेकर मौके पर पहुंच गया। तीनों ने चाऊमीन खाई और यहां से चले गए। पीसीआर को शनिवार रात यहां से कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि लड़की को सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि लड़की से गैंगरेप हुआ है। नाबालिग ने बयान दिया कि उसके दोस्त ने फोन कर उसे बुलाया था। वह अपनी बाइक पर एक और दोस्त के साथ मिलने आया। वह भी उनके साथ बाइक पर बैठ गई। इसके बाद वे लोग खेतों में ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

 

 

 

Suggested News