PATNA : राजधानी पटना में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। ब्वॉयफ्रेंड ने उसे अपने भरोसे में लेकर उसे अपने साथी के कमरे में बुलाया। फिर अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंग रेप कर डाला। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि राजधानी के पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरूनगर गांधी पथ स्थित एक मकान में बीते नौ दिसंबर को अंजाम दिया गया। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह पुलिस तक पहुंची और आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। जिस छात्र के कमरे में यह घटना हुई, उसमें रहने वाले अग्नि नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक इवेंट में विपुल ने छात्रा की तस्वीर खींची थी। फोटो देने के बहाने उसने फोन कर उसे अपने कमरे पर बुलाया। छात्रा नौ तारीख की दोपहर विपुल की बतायी जगह पर पहुंच गयी। कमरे में पहले से तीन अन्य लड़के भी मौजूद थे। सभी ने छात्रा को बंधक उसके साथ कुकृत्य किया और फिर उसका वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी दी।
अन्य आरोपितों में छात्रा का ब्वॉयफ्रेंड विपुल, अवन भूमि, मनीष और अश्विनी सिंह शामिल हैं। अवन भूमि, मनीष व अश्विनी सिंह छात्रा के प्रेमी विपुल के दोस्त हैं। मनीष और विपुल भागवतनगर निवासी हैं। इनमें मनीष लॉ का छात्र है और उसके पिता न्यायिक अधिकारी हैं।