बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में महिला के साथ गैंगरेप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

बेगूसराय में महिला के साथ गैंगरेप, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

BEGUSARAI : जिले से एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना का अंजाम दिये जाने का आरोप गांव के दो लोगों पर लगा है। इस बावत पीड़िता की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पीड़िता ने जिले के एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बहियार गांव निवासी एक विवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया है। 

एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता के अनुसार बुधवार की शाम वह बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके गांव के ही दो लोग उसे जबरन उठाकर ले गये। 

पीड़िता का कहना है कि बदमाशो ने उसके मुंह को गमछे से बांधकर जबरन दुष्कर्म किया। वहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। फिर उसके बेहोश होने के बाद उसे फेंक दिया। उसने बताया कि जब उसे होश आया तो वह अपने आपको कल्याणपुर के पास पाई। 

उसने बताया कि एक राहगीर से अनुरोध किये जाने के बाद उसने उसे अपनी बाइक से बेगूसराय पहुंचा दिया। जिसके बाद वह किसी तरह से एसपी कार्यालय पहुंची है।  

इधर महिला के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News