बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गैंगवार में मारा गया कुख्यात तिरंगा पांडेय, 3 जिलों के पुलिस के लिए बना हुआ था सरदर्द

गैंगवार में मारा गया कुख्यात तिरंगा पांडेय,  3 जिलों के पुलिस के लिए बना हुआ था सरदर्द

PATNA : जहानाबाद में शुक्रवार की देर रात घर के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मारे गये युवक की पहचान कुख्यात तिरंगा पांडेय के रुप में हुई है। पटना, जहानाबाद और अरवल जिले में तिरंगा पांडेय का आतंक था। बताया जाता है कि तिरंगा का जुड़ाव नक्सली संगठन से भी था। 

GANG-WAR-ME-MARA-GAYA-KUKHYAT-TIRANGA-PANDEY6.jpg

पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि तिरंगा पर मसौढ़ी थाना में करीब आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। यही नहीं जहानाबाद और अरवल में भी उसपर हत्या, लूट और रंगदारी का केस दर्ज है। पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश रही थी।

GANG-WAR-ME-MARA-GAYA-KUKHYAT-TIRANGA-PANDEY2.jpg

पुलिस के लिए 10 वर्षो से बना हुआ था सिरदर्द
पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ तिरंगा पांडेय की दहशत मसौढ़ी और आसपास के इलाकों में थीं। वह कई वर्षों से पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार छापेमारी की पर वह हर बार फरार हो गया। बताया जाता है कि पिछले साल मसौढ़ी पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने गई थी, तब उसने अपने गुर्गों के साथ मसौढ़ी के एसडीपीओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर गोली भी चला दी। हालांकि, उस घटना में कोई पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हुए थे। पुलिस ने उसका पीछा भी किया पर वह फरार हो गया।

GANG-WAR-ME-MARA-GAYA-KUKHYAT-TIRANGA-PANDEY4.jpg

वर्चस्व को लेकर पहले भी हुआ था उसपर हमला
सालभर में वर्चस्व को लेकर अक्सपर उसके व उसके विरोधियों के बीच फायरिंग भी हुई थी। पांच-छह माह से वह जहानाबाद के आदर्शनगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था और बच्चों को वहीं पढ़ाता था। इधर, उसका शव जहानाबाद से गांव बलियारी पहुंचा। उसके शव के आने के पहले से ही मसौढ़ी पुलिस वहां मौजूद थी। शव के अंतिम संस्कार के लिए जाने तक एहतियातन पुलिस वहां कैंप करती रही। उसके गांव में खामोशी छाई हुई थी। कोई भी ग्रामीण उसके बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा था।

Suggested News