बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्नान के दौरान गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत एक को स्थानीय लोगों ने बचाया

स्नान के दौरान गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत एक को स्थानीय लोगों ने बचाया

Begusarai : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक युवक को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से युवक की लाश खोजने में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर निपनिया सीढ़ी घाट पर दो युवक स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक डूबने लगा। जिसे देखकर उसका दोस्त बचाने की कोशिश करने में खुद भी डूबने लगा।

दोनो को डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनो की बचाने की कोशिश की गई। इस दौरान एक युवक को तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया। दूसरा गंगा की तेज धार में बह गया।  

मृतक युवक की पहचान फुलवरिया 2 वार्ड नंबर 11 निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप के पुत्र राजेश ठाकुर के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह राजेश ठाकुर अपने दोस्त के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गोताखोर की मदद से राजेश ठाकुर के शव को खोजने में जुटी है। वहीं घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News