बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में कुख्यात की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल

पटना में कुख्यात की हत्या के बाद गैंगवार की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल

PATNA : शुक्रवार की देर शाम मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के कसहा दियारे में सिमरिया बिंदटोली निवासी कुख्यात अरविंद निषाद की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है।

स्थानीय लोग की मानें तो इलाके में गैंगवार हो सकता है और वर्चस्व की लड़ाई में फिर किसी की हत्या हो सकती है। 

वहीं घटना के बाद पटना और बेगूसराय की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपितों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इधर मृतक के पिता सोगार्थ निषाद ने सात लोगों के विरुद्ध मरांची थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। 

मरांची थाना के प्रभारी अध्यक्ष बाल्मिकी पासवान ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में सिमरिया घाट बिंदटोली के टुनटुन बिंद, संजय राय, विक्की राय, संतोष बिंद, जटाह बिन्द, अनिल महतो व वीरमणि निषाद का नाम शामिल है। 

वहीं चकिया ओपी प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक अरविंद पर चकिया ओपी, पचमहला ओपी व रेल थाना समेत विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी, छिनतई समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

एक माह पूर्व ही उसने सिमरिया घाट बिंदटोली के ही सुबोध महतो को गोली मार घायल कर दिया और 27 मई को कसहा दियारा पंचायत के फटकवा टोली में वर्चस्व की लड़ाई में एक चार वर्षीय मासूम की हत्या गोली मार कर दी थी। उसके बाद से अरविंद निषाद फरार चल रहा था। 

Suggested News