बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सारण में उफान पर गंगा और घाघरा, जिले के कई प्रखंड हुए जलमग्न

सारण में उफान पर गंगा और घाघरा, जिले के कई प्रखंड हुए जलमग्न

CHAPRA  : सारण जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिले में गंगा और घाघरा नदी अपने पूरे उफान पर है। जिले के रिविलगंज प्रखंड का पूरा दियारा क्षेत्र रातो-रात जलमग्न हो गया है। 

वहीं गंगा के पानी में 3 सेमी और घाघरा के जलस्तर में 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके बाद इस प्रखंड के अन्य इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 

रिविलगंज प्रखंड के प्रभुनाथ नगर पंचायत समेत कई गांव पूरी तरह से टापू में तब्दील हो गए है। लोग अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लिए हुए है। 

Suggested News