बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में कंटेनर से 80 लाख रूपये का गांजा बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

कटिहार में कंटेनर से 80 लाख रूपये का गांजा बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

KATIHAR : जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और कुर्सेला पुलिस की सजगता से तस्करी के लिए ले जा रहे गांजा की बड़ी खेप को बरामद किया गया है। वहीँ पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है की त्रिपुरा से कंटेनर ट्रक में बांस की आड़ में छुपा कर गांजा की इस खेप को लाया जा रहा था। 

लेकिन गांजा के खेप को खपाने से पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर नवाबगंज से इस खेप को जप्त कर लिया गया है। जप्त किए गए गांजा का वजन लगभग 8 क्विंटल बताया जा रहा है। चर्चा यह है की उच्च क्वालिटी के गांजे का मूल्य लगभग 80 लाख के आसपास है। 

बताते चलें शराबबंदी के बाद बिहार में गांजा की तस्करी जोरों पर है और कटिहार का कुर्सेला इसका हब बनते जा रहा हैं। फिलहाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ पुलिस की संयुक्त रेड में गांजा के इस खेप की जब्ती को पुलिस अपना बड़ा उपलब्धि मान रही है। उधर पुलिस की इस कार्रवाई से नशीले पदार्थों के तस्करों के बीच हडकंप मच गया है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News