भागलपुर में चंद्रयान 3 के पंडाल में विराजमान हुए गणपति बप्पा, कोलकाता से आए विशेष कारीगर,आकर्षण का बना केंद्र

भागलपुर में चंद्रयान 3 के पंडाल में विराजमान हुए गणपति बप्पा, कोलकाता से आए विशेष कारीगर,आकर्षण का बना केंद्र

BHAGALPUR: बिहार सहित पूरे देश में धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। सभी भक्त हर्षोउल्लास से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं बिहार में कई जगहों पर महाराष्ट्र के लालबाग के तर्ज पर गणेश पंडाल को सजा कर बप्पा की पूजा-अर्चना की गई है। वहीं इस बार गणेश उत्सव की सबसे बड़ी बात यह रही कई जगहों पर चंद्रयान-3 के पंडाल में गणपति बप्पा विराजमान हुए।  

दरअसल, भागलपुर में गणेश उत्सव को लेकर नारायणपुर में गुमनाम क्लब समितियां विशेष थीम आधारित में पंडाल तैयार कराई गई हैं। नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवाजी चौक पर इस बार चंद्रयान-3 से हु- बहू मिलता जुलता  पंडाल बनाया गया है। जिसे आकर्षक बनाने में कोलकाता से कारीगर आए हुए हैं।

वहीं कोलकाता के आधा दर्जन कारीगर इस काम में दिन-रात लगकर इसका निर्माण किया है। गुमनाम क्लब के सदस्य मनोज गुप्ता ने बताया की यह पंडाल सबसे आकर्षक पंडाल रहेगा। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में रहेगा। जिससे धुआ भी निकलता नजर आ रहा है और लोगों के लिए सेल्फी केंद्र भी बना हुआ है।

पूजा समिति के सचिव ने बताया कि यहां 10 साल से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खुशी में गणेश पूजा पंडाल को इसी थीम पर तैयार किया गया है।

Find Us on Facebook

Trending News