बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गैस की बढ़ती कीमत को उतारा गुस्सा, सिर पर सिलेंडर रखकर सड़क पर उतरी राजद की महिला कार्यकर्ताएं

गैस की बढ़ती कीमत को उतारा गुस्सा, सिर पर सिलेंडर रखकर सड़क पर उतरी राजद की महिला कार्यकर्ताएं

पटना। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर देश भर में गुस्सा देखा जा रहा है। राजधानी पटना में भी इसका असर नजर आने लगा है। बुधवार को राजद की महिला विंग ने बढ़ती कीमत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने पीएम का पुतला भी जलाया।

महिला कार्यकार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक गैस की कीमतों को कम नहीं किया जाता है, तब तक वह अपना विरोध जारी रखेंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गरीब के लिए आज गैस खरीदना मुश्किल हो गया है। नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों को लूटने का काम कर रही है। वहीं युव राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्रीलंका और नेपाल में तेल की कीमतें भारत की तुलना में आधी हैं। यहां मोदी सरकार लगातार दाम बढ़ाकर गरीबों का जीना हराम कर रही है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं, कई जगहों पर तेल की कीमत 100 रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है, बात अगर बिहार की करें तो नीतीश कुमार भी तेल की कीमतों को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं और केंद्र सरकार से इसमें कमी लाने की मांग की है।



Suggested News