बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर एके 47 का गया से जुड़ा कनेक्शन, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

मुंगेर एके 47 का गया से जुड़ा कनेक्शन, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

MUNGER : मुंगेर एके 47 मामले में गया के रहनेवाले हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम चुन्नू सिंह है। बताया जा रहा है कि वो पूर्व में लाइसेंसी आर्म्स का धंधा करता था। चुन्नू की गिरफ्तारी एके 47 मामले में आरोपी मो. मंजर उर्फ मंजी की निशानदेही पर हुई है। 

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि मंजर ने दो एके 47 चुन्नू को बेचा है। गौरतलब है कि हाल ही में मुंगेर से मिले एके 47 मामले में मुख्य सरगना मंजी उर्फ मंजर आलम को पटना पुलिस ने एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। मंजी की तलाश पुलिस को काफी समय से थी। माना जा रहा है कि वो इन हथियारों की तस्करी का मुख्य किरदार है। रिमांड पर लिए गये शमशेर ने मंजर को 35 एके 47 देने की बात पुलिस को बतायी थी। हालांकि मंजर ने इस बात से इंकार किया है। इसी तरह इमरान व इरफान की बतायी बातों से भी मंजर के मुकर जाने की बात सामने आयी है।

Suggested News