बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

“निगम में गलत लोग आ गए हैं” बयान देकर फंस गए मंत्री प्रेम कुमार, मेज पर हाथ पटककर बोली गया की डिप्टी मेयर- कहीं मिल गए विधायक तो लहरा देंगे

“निगम में गलत लोग आ गए हैं” बयान देकर फंस गए मंत्री प्रेम कुमार, मेज पर हाथ पटककर बोली गया की डिप्टी मेयर- कहीं मिल गए विधायक तो लहरा देंगे

GAYA : गया नगर निगम के जन प्रतिनिधि नगर विधायक और बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार के खिलाफ आग बबूला है। डिप्टी मेयर का कहना है कि नगर विधायक ने कहा है कि दुर्भाग्य है कि नगर निगम में गलत लोग आ गए हैं। ऐसा कहकर नगर विधायक ने नगर निगम के मेयर 53 वार्ड पार्षद और डिप्टी मेयर के साथ साथ गया कि जनता का अपमान किया है। यह अपमान नगर निगम के जन प्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। यही नहीं यदि वह कहीं भी शहर में मिल गए तो उन्हें उसी जगह पर लहरा दिया जाएगा। ये बातें डिप्टी मेयर चिंता देवी ने पूरे ताव के साथ मेज पीटते हुई मीडिया के समक्ष कहीं।

सशक्त समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव भी इस मौके पर गुस्से में दिखे। कहा कि नगर विधायक ने बीते दिनों सेंट्रल बिहार चैम्बर आफ कॉमर्स की मीटिंग में खुले मंच से कहा था कि नगर निगम में गलत लोग चुन कर आ गए हैं। ऐसा कह कर नगर विधायक ने नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा कह कर उन्होंने गया की जनता का अपमान किया है। इसके विरोध में सभी पार्षद अपने अपने क्षेत्र के थाना में नगर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।

इसके अलावा हाल ही में प्रकाशित गजट में अपशिष्ट प्रबंधन, झाड़ू, साफ सफाई का काम और नगर आयुक्त द्वारा एजेंडा लाने और प्रोसिडिंग का अधिकार दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इसके विरोध में सभी प्रदेश के सभी नगर निगम ने मोर्चा खोला है। गया नगर निगम भी इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। इस मौके पर बिहार सरकार की ओर से प्रकाशित गजट को गया नगर निगम के सभी पार्षद, मेयर डिप्टी मेयर ने आग के हवाले किया। 

वहीं डिप्टी मेयर वीरेंद्र पासवान उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि संविधान के विरुद्ध जाकर नगर निगम के वार्ड पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर का अधिकार ओवररूल किया जा रहा है। यह गलत है। इसकी लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर विधायक प्रेम कुमार अक्सर जनता को गुमराह कर रहे है। इस बार तो उन्होंने कह दिया कि दुर्भाग्य है कि नगर निगम में गलत लोग चुन कर आ गए हैं। यह शोभनीय नहीं है। इसके विरोध में हमलोग केस दर्ज करा रहे हैं। केस दर्ज किए जाने के बाद यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Editor's Picks