बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में 10 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज, पीड़ितों ने भूमाफिया पर फंसाने का लगाया आरोप

गया में 10 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज, पीड़ितों ने भूमाफिया पर फंसाने का लगाया आरोप

GAYA :  बोधगया के नामा पंचायत में हत्या मामले में 10 निर्दोष युवकों को फसाने का मामला सामने आया है। इसके बाद निर्दोष युवकों के परिजन एसपी से सही जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में कई छात्रों का भी नाम दे दिया गया है। जिससे छात्र और उसके परिजन परेशान है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि भू माफियाओं हम लोगों के परवाना की जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति की पिछले दिन हत्या कर दी गई थी। जिसमें हम सभी लोगों का नाम दे दिया गया है। इस हत्या में हम सभी का कोई लेना देना भी नहीं था।

पीड़ित के परिजन रामजतन ने बताया कि गांव में रामदहिन यादव की हत्या पारिवारिक विवाद के कारण कर दी गई थी। जिसमें गांव के ही कुछ दबंग व भू माफियाओं के द्वारा हम लोगों का नाम दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों का जमीन परवाना में मिला था। जिस पर हम लोगों को रहने नही दिया जा रहा है और वे लोग जमीन को हड़पना चाह रहे है। इस बीच गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. जिसमें गांव के गरीब लोगों को नाम दे दिया गया है।

पीड़ित रामजतन ने बताया कि एक हत्या के मामले में जान बूझकर 10 निर्दोष को फंसाया गया है। हम लोगों का बिहार सरकार से परवाना जमीन मिला हुआ है। जिसका सरकारी अमीन के द्वारा नापी कराया गया। उसमें हम लोगों को भू माफिया कब्जा नहीं करने दे रहा है। इसी बात को लेकर भू माफिया 10 निर्दोष लोगों को नाम देकर फंसा दिया। हम लोग दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले से कुछ भी मामला नहीं था। जमीन को भूमाफिया ने हड़पने को लेकर झूठा केस में फंसाया है। जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि हम लोगों को न्याय दिलाया जाए नहीं तो आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News