बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में 4 बच्चों पर जानलेवा हमला, दो की हालत गंभीर मामले की जांच में जुटी पुलिस

गया में 4 बच्चों पर जानलेवा हमला, दो की हालत गंभीर मामले की जांच में जुटी पुलिस

Gaya : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां अपराधियों द्वारा चार बच्चों को चाकू से गोद डाला गया है। घटना में गंभीर रुप से घायल सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मानपुर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखीबाग मोहल्ले के जगजीवन कॉलेज के समीप भुसुंडा पशु मैदान से खेलकर आ रहे 4 बच्चो के उपर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुन चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से एक के बाद एक लगातार कई वार किए। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि हमलोग प्रतिदिन की तरह भुसुंडा मैदान से क्रिकेट खेलकर आ रहे थे। रास्ते में क्रिकेट मैच का जिक्र करते हुए वापस घर लौट रहे थे। उसी समय जगजीवन कॉलेज के समीप 6 फीट का लंबा एक व्यक्ति उजला शर्ट और काला पैंट पहने हुए, हमलोगों की बात सुनकर अचानक गाली-गलौज करने लगा। फिर हमलोग उससे उलझ गए। तो उसने अंधाधुन हमलोगों के ऊपर चाकू से वार कर दिया। हमलोग हमला करने वाले व्यक्ति को नहीं पहचान सके। ऐसा लगा शायद वह नशे की हालत में था।

वही इस बावत मुफस्सिल थाना के एसआई रामरूप यादव ने बताया कि बीती रात्रि साढे 8 बजे घटना की सूचना मिली कि अज्ञात अपराधी द्वारा जगजीवन कॉलेज देवी स्थान के समीप चाकू से हमला कर दिया है। जिसमें 4 लोग जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल घायल लोग कुछ भी बोलने में असमर्थ हैं। पुलिस तहकीकात कर रही है। आगे जो भी सुराग मिलेगा उड़के बाद अपराधियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

वही स्थानीय भाजपा नेता राजीव कुमार कन्हैया ने बताया कि 4 लड़के भुसुंडा पशु मैदान से खेलकर आ रहे थे, तो अज्ञातअपराधी तत्व के लोग जानलेवा चाकू से हमला किया। जिससे गला रेतकर जान से मारने की कोशिश की गई। जिस तरह से चाकू हमलावर किया है  ऐसा बड़ा क्रिमिनल तरह के लोग हो सकते हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना है और पुलिस की गश्ती भी नहीं रखती है। दुर्भाग्य की बात है इतने बड़े अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है। घायलों की हालत गंभीर है। पीएमसीएच रेफर की भी बात हो रही है।

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News