बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में एक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

गया में एक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव, सिविल सर्जन ने की पुष्टि

GAYA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पदाधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उक्त प्रशासनिक पदाधिकारी के संपर्क में आए लोगों को सतर्क कर दिया गया है। सभी को होम कोरनटाइन होने का निर्देश दिया गया है। 


इस बावत गया सिविल सर्जन ने बताया कि वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश पर सुरक्षा के कदम उठाए जा रहे हैं। उक्त पदाधिकारी को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका लेबल टू ट्रीटमेंट चल रहा है। 

सिविल सर्जन ने कहा कि जिले के लोगों को कोरोना से डरने की नहीं सतर्क रहने की आवश्यकता है। अभी तक गया में कम्युनिटी लेवल पर एक भी केस नहीं आया है। कोरोना को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सचेत है। 

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News