बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में हथियारबंद अपराधियों ने चार ग्राीमणों के घर में की 10 लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

गया में हथियारबंद अपराधियों ने चार ग्राीमणों के घर में की 10 लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

डेस्क... बिहार के दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूट के बाद लगातार पुलिस मुख्यालय से जिलों के थानों में गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए, लेकिन स्थिति ढाक के तीन पात वाल स्थिति बनी हुई है। एक ताजा मामला गया का सामने आया है, जहां अपराधियों ने बेलागंज थाना क्षेत्र के गोबराहा टोला जहाना में रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डाका डाला। इस डाका की घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश पनप रहा है। 

सूबे में शासन और प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है। एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश लॉ एंड ऑर्डर पर सख्ती बरतने के निर्देश दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अपराधी एक पर एक वारदात कर खुली चुनौती पेश कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार बेलागंज थाना क्षेत्र के गोबराहा टोला जहाना में रविवार की रात 12 से ज्यादा हथियारबंद अपराधियों ने चार ग्रामीणों के घरों में डाका डाला। इस दौरान लुटेरों ने कईं राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरों ने स्थानीय ग्रामीणा भूषण केवट, प्रवेशी केवट, फोनू यादव और नगीना यादव के घरों में डाका डालते हुए लगभग दस लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के गहने और नगदी समेत अन्य मूल्यवान सामानों को लूट लिया। सूचना पर पहुंची बेलागंज थाने की पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Suggested News