बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में 15 एकड़ भूमि पर किसानों ने लगाया गया लेमन ग्रास, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने लिया जायजा

गया में 15 एकड़ भूमि पर किसानों ने लगाया गया लेमन ग्रास, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने लिया जायजा

GAYA : विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के तहत गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत जयगिर पंचायत के अंजनियां ताड़ में 15 एकड़ भूमि पर लगाया गया लेमन ग्रास का जिला अधिकारी अभिषेक सिंह ने जायजा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक अंजनियां ताड़ निवासी डॉक्टर द्वारिका प्रसाद की बहू ने 15 एकड़ भूमि पर लेमन ग्रास का पौधा लगाया है । जिसे निरीक्षण करने जिला अधिकारी अभिषेक सिंह उसके गांव पहुंचे। 

अभिषेक सिंह ने बताया कि यह लेमन ग्रास उन क्षेत्रों के लिए आवश्यक है। जहां पर एक फसल से अधिक नहीं हुआ करती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह फसल केवल एक बार लगाया जाएगा और 5 साल तक काटा जाएगा। उसके बावजूद अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक लाभ देय है। किसान मंजू देवी ने बताया की यह जमीन पर अन्य फसल नहीं होती थी कुछ लोगों ने हमें इसके बारे में बताया।  जिसे सुन हमें अच्छा लगा और यह कदम उठाये। 

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो, सहायक कृषि पदाधिकारी चंद्रभूषण साही , निदेशक आत्मा रविन्द्र कुमार एव स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी कैलाश महतो साथ मे जान प्रतिनिधि के रूप में प्रमुख प्रतिनिधि तिलेश्वर सिंह भोक्ता , अतिपिछड़ा जदयू लोकसभा प्रभारी रामविलाश शर्मा , दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News