बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में नाबालिग की गैंगरेप के बाद गलाघोंट कर की हत्या, पुलिस ने दुष्कर्म से किया इंकार

गया में नाबालिग की गैंगरेप के बाद गलाघोंट कर की हत्या, पुलिस ने दुष्कर्म से किया इंकार

डेस्क...  बिहार के गया जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के मेन थाना क्षेत्र की है, जहां एक 16 वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी। किशोरी की हत्या गलाघोंट कर की गई है। शुक्रवार की सुबह किशोरी शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान उसके साथ रेप किया गया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मेन थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी शुक्रवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। देर तक घर नहीं लौटने पर घर वालों ने किशोरी की खोजबीन की। इसी बीच सूचना मिली की उसका शव अरहर के खेत में है। शव को देखकर प्रतीत होता है कि उसकी हत्या गला घोंट कर की गयी है। शव मिलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना मेन थाना पुलिस को दी। लाश से दो सौ मीटर दूर खून के निशान मिले हैं। मेन थानाध्यक्ष राहुल देव बर्मन ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 


Suggested News