बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होलिका दहन के बाद लुकबारी फेंके जाने से लगी आग में तीन बच्चों की झुलसकर मौत,एक बुरी तरह घायल

होलिका दहन के बाद लुकबारी फेंके जाने से लगी आग में तीन बच्चों की झुलसकर मौत,एक बुरी तरह घायल

DESK :  गया में होली की पूर्व संध्या पर होलिकादहन के दौरान हुए हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गयी। गया के बोधगया में रविवार की रात होलिका दहन कुछ लोगों ने लुकवारी फेंकी जिससे लगी आग में झुलसने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह घटना लुकवारी फेंके जाने के बाद झाड़ियों में आग लगने से हुई। होलिकादहन के अवसर हुई इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बोधगया थाना क्षेत्र में मनकोसी गांव के राहुल नगर टोला में रविवार की रात होलिका दहन के मौके पर  लुकबारी फेंकने की परंपरा है। इसी दौरान लुकवारी फेंकने गए बच्चों की टोली झाड़ियों में लगी आग के लपेटे में आ गयी। इस आग में  चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों में कलेश्वर मांझी का 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, बाबूलाल मांझी का 13 वर्षीय पुत्र नंदलाल मांझी व पिंटू मांझी का 12 वर्षीय उपेन्द्र कुमार शामिल हैं। वहीं मोराटाल पंचायत की उपमुखिया गीता देवी का 12 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार जख्मी हालत में इलाजरत है। 

घटना के सम्बंध में गांव वालों का कहना है कि होलिका दहन मौके पर गांव के बच्चे लुकबारी लेकर  सामने वाली पहाड़ी पर गये थे। इसी बीच दूसरे बच्चे जो पीछे से जा रहे थे इनलोगों ने पहाड़ी पर घने झाड़ीनुमा सिरकी में अपना लुकबारी फेंक दिया। इसके बाद आग की लपट चारों तरफ झाड़ीनुमा सिरकिओं में धर लिया। आगे गए बच्चों को भगाने का रास्ता नहीं बचा। वहां से निकलने की कोशिश में चारो बुरी तरह झुलस गए।  झुलसे हुए चार बच्चों में से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी और चौथा बच्चा इलाजरत है।

Suggested News