बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पुलिस को मिली कामयाबी, पूर्व एमएलसी का घर उड़ाने का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

गया पुलिस को मिली कामयाबी, पूर्व एमएलसी का घर उड़ाने का आरोपी नक्सली गिरफ्तार

GAYA: गया के डुमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह के घर को उड़ाने मामले में आरोपी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली प्रखंड की छकरबंधा पंचायत के कोकणा गांव निवासी जगदीश सिंह का पुत्र दिनेश सिंह भोक्ता है। 

थानाध्यक्ष विद्या प्रसाद ने बताया कि पूर्व एमएलसी अनुज सिंह के घर को बम लगाकर ध्वस्त करने के आरोप में नक्सली दिनेश सिंह भोक्ता को जेल भेजा गया है।

बता दें कि पूर्व एमएलसी अनुज सिंह के महुड़ी पंचायत अन्तर्गत बोधिबीघा स्थित पैतृक मकान को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों द्वारा बीते मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में एक जोरदार विस्फोट के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था।



Suggested News