बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वन विभाग की कई एकड़ जमीन पर नक्सली कर रहे थे अफीम की खेती, पुलिस ने जेसीबी से किया नष्ट

वन विभाग की कई एकड़ जमीन पर नक्सली कर रहे थे अफीम की खेती, पुलिस ने जेसीबी से किया नष्ट

GAYA: गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जयगीर पंचायत के केवलिया में वन विभाग की 30 एकड़ भूमि पर लगी अफीम की फसल को नष्ट किया है। एसएसबी,वन विभाग तथा स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में इसे नष्ट किया गया है। 

 बीबीपेसरा कैंप के सहायक कमांडेंट नागेश्वर दास वन विभाग के पदाधिकारी मोहम्मद अफसर ने केवलिया में वन विभाग की जमीन पर लगी 30 एकड़ अफीम की फसल को जेसीबी से नष्ट किया।

 इस मामले पर गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अफीम की अवैध खेती नष्ट करने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बाराचट्टी थाना क्षेत्र में अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। 

राजीव मिश्रा ने कहा कि बिहार झारखंड सीमा क्षेत्र में वन विभाग की सैकड़ों एकड़ भूमि पर अफीम की खेती को नष्ट करने का अभियान जारी है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News