बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पुलिस ने औरंगाबद पुलिस की सूचना पर की बड़ी कार्रवाई, हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

गया पुलिस ने औरंगाबद पुलिस की सूचना पर की बड़ी कार्रवाई, हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

GAYA: बिहार में अपराधी घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने की लगातार कोशिश कर रही है। ताजा मामला गया का है। जहां पुलिस ने हथियार तस्कर के साथ हथियार बनाने वाले उपकरण को बरामद किया है।  

दरअसल, गया पुलिस ने हथियार तस्कर एवं हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है। कुछ दिनों पहले औरंगाबाद जिले में पुलिस ने कई हथियार तस्कर और उनके गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जिसमें एक अपराधी गया जिले के टेकारी थाना अंतर्गत के रहने वाला है। पुलिस ने औरंगाबाद पुलिस के सूचना के आधार पर हथियार तस्कर के घर पर छापेमारी कर हथियार एवं हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

इस मामले में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कुछ दिनों पहले कुछ हथियार तस्कर की गिरफ्तारी हुई थी। एक हथियार तस्कर गया जिले के टेकारी थाना अंतर्गत का रहने वाला था। सूचना के आधार पर टेकरी डीएसपी के नेतृत्व में हथियार तस्कर के घर पर छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने का सामान एवं अर्ध निर्मित हथियार बरामद हुई है।

उस अपराध कमी का नाम संजय विश्वकर्मा है जो कारी थाना अंतर्गत मलहैया गांव का निवासी है। कुश्ती गिरफ्तारी औरंगाबाद पुलिस के द्वारा कर ली गई है। इस मामले में औरंगाबाद पुलिस से समन्वय बनाते हुए इस गिरोह के बारे में जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।        

Suggested News