बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया का नटवरलाल गिरफ्तार, पिछले 8 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

गया का नटवरलाल गिरफ्तार, पिछले 8 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

GAYA : जिले के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में नटवरलाल के रुप में मशहूर ठग जावेद खां को गिरफ्तार कर लिया है। जावेद खां को शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय के निकट हमजापुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। पिछले 8 साल से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। 

शेरघाटी के अपर पुलिस अधीक्षक रवीश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि धोखाधड़ी के मामले के अभियुक्त जावेद खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात एक मुखबिर की सूचना दी कि ठग जावेद खां हमजापुर स्थित अपने दूसरे घर पर आया हुआ है। 

उक्त सूचना के आधार पर जावेद खां के हमजापुर में आवास पर छापेमारी की गई। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

एएसपी ने बदताया कि जावेद मूल रूप से बांकेबाजार थानाक्षेत्र के बेलहरी गांव का रहने वाला है। वहीं  हमजापुर गांव में भी उसका घर है। जहां उसकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। 

उन्होंने बताया कि आमस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस को आठ साल से जावेद खां की तलाश थी। धोखाधड़ी का यह मुकदमा हमजापुर गांव के एक रिटायर्ड शिक्षक ई.के.करीमी ने दर्ज कराया था। इस मामले में हमजापुर गांव में ही एक भूखंड की बिक्री की बात कह कर उसने एक लाख रुपये की ठगी कर ली थी। 

वहीं हमजापुर गांव और आस-पास के कई अन्य लोगों से भी उसने पैसों की ठगी की है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था। पत्नी और बच्चों ने भी उसके खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज करायी थीं। 

एएसपी ने बताया कि पत्नी के साथ उसके विवाद को लेकर पुलिस ने मंगलवार की शाम में ही हमजापुर गांव पहुंच कर दोनों के बीच समझौता कराया था, मगर पुलिस उसे पहचान नहीं पायी थी। उसके बाद गुप्त सूचना मिली कि यहीं जावेद खां नटवरलाल है। तब जाकर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। 


Suggested News