बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया एसएसपी ने जिले के पांच थाना प्रभारी को किया सम्मानित, कोप ऑफ द मंथ से नवाजा

गया एसएसपी ने जिले के पांच थाना प्रभारी को किया सम्मानित, कोप ऑफ द मंथ से नवाजा

GAYA: गया जिला के पांच थाना प्रभारी को एसएसपी ने सम्मानित किया है। जानकारी अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने गया जिला के पांच थाना प्रभारी को सम्मानित किया। दरअसल, अक्टूबर 2023 में लाबित कांडो की  कार्रवाई और अभियुक्तों की सर्वोच्च गिरफ्तारी करने की उपलब्धि में कोप ऑफ द मंथ से नवाजा गया है।

सम्मानित थानेदारों में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गुरुआ अनिल कुमार सिंह ने 178 लंबित कांडों में कुल 31 गिरफ्तारी किया है। जिसमें एक अभियुक्त हत्या के आरोप में पकड़ा गया है। थाना प्रभारी मोहनपुर अभिनाश कुमार टू ने 335 लंबित कांड में 35 गिरफ्तारी किया है। जिसमें एक दहेज और हत्या के मामले में गिरफ्तारी की गई है। शेष अन्य मामले में गिरफ्तारी हुई है। 

वहीं पुलिस निरीक्षक सह थानाप्रभारी मगध विश्वविद्यालय बोधगया उमेश प्रसाद ने 143 लंबित कांडों में 24 गिरफ्तारी किया है। जिसमें दहेज और हत्या के मामले में दो अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अभिनाश कुमार 1 ने 461 लंबित कांडो में 32 गिरफ्तारी किया है। जिसमें हत्या के जुर्म में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। जबकि पुलिस निरीक्षक सह थानाप्रभारी वजीरगंज राम लखन पंडित ने 878 लंबित मामले में मात्र 55 गिरफ्तारी किया है। 

इस उपलब्धि को लेकर एसएसपी आशीष भारती ने थानाध्यक्षों का हौसल को अफजाई करते हुए उन्होंने लगातार छापेमारी कर शेष लंबित मामलों में गिरफ्तारी करने और उपलब्धि हासिल करने का आदेश दिया है।

Suggested News