बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बिना नतीजे के हुआ खारिज, बैठक से बाहर आते ही पुलिस ने सदस्य को किया गिरफ्तार

गया जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बिना नतीजे के हुआ खारिज, बैठक से बाहर आते ही पुलिस ने सदस्य को किया गिरफ्तार

GAYA : जिला परिषद के अध्यक्ष नैना कुमारी और उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई अहम बैठक बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचे ही खारिज हो गई। बैठक में शामिल जिला पार्षद सदस्य बैठक का विरोध करते हुए सदन से उठ कर बाहर आ गए। बैठक से बाहर आते ही बाँके बाजार क्षेत्र से आने वाले जिला पार्षद सदस्य कौशलेंद्र को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

कौशलेंद्र के खिलाफ पुलिस बल पर हमला और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज था। लेकिन अब तक वह पुलिस से बचता चल रहा था। बैठक का विरोध कर सदन से बाहर आए जिला पार्षद सदस्य ज्योति पासवान ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में शामिल होने को आई थी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ हमने आवाज उठाई थी। बैठक में डीएम को आना था पर वे नहीं आए। काफी इंतजार किया लेकिन जब वे नही आए तो हमलोग बैठक को खारिज कर सदन से बाहर हो गए हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने 5 करोड़ से अधिक का गबन किया है। बड़ी बात यह की गबन के खिलाफ जब हमने आवाज उठाई तो हमे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। यही वजह है कि हमलोग अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में थे। 

वहीं जिला पार्षद सदस्य प्रेम कुमार यादव ने बताया कि हमलोग अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में चर्चा में शामिल हिने आये थे। लेकिन प्रस्ताव पर जब चर्चा काफी इंतजार के बाद भी शुरू नही हुआ तो बैठक खारिज करते हुए सभी सदस्य बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के मसले पर बैठक को बुलाना और  उस पर न तो चर्चा करना न ही बैठक शुरू करना गलत है। यह सब पूर्व नियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि अब जब डीएम अगली बैठक का आदेश करेंगे तभी हमलोग आएंगे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News