बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हो जाइए तैयार! सलमान खान के साथ नजर आएगा साउथ का सबसे स्टाइलिश स्टार, पहली बार होगा ऐसा

हो जाइए तैयार! सलमान खान के साथ नजर आएगा साउथ का सबसे स्टाइलिश स्टार, पहली बार होगा ऐसा

DESK : हिन्दी भाषी दर्शकों के लिए साउथ के किसी एक्टर के प्रति सबसे ज्यादा क्रेज नजर आता है तो वह हैं अल्लू अर्जुन(Allu Arjun)। इनकी कोई भी फिल्म हिन्दी के दर्शकों को भी उतनी ही पसंद आती है, जितना कि साउथ के दर्शकों को। फिलहाल, अल्लू अर्जुन अपनी नई फिल्म पुष्पा को लेकर चर्चा में हैं, जो कि दिसंबर माह में प्रदर्शित होनेवाली है। अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन किसी हिंदी रियलिटी शो में नजर आएंगे।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी पुष्पा

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा को दो भागों में बनाया जा रहा है। जिसकी शुटिंग लगभग दो साल से चल रही थी। फिल्म का पहला भाग दिसंबर माह में रिलीज किया जाना है। फिल्म की सबसे खास बात है यह कि इसे मूल भाषा सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। हालांकि फिल्म को लेकर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, उस तरह का रिस्पांस अब तक नहीं मिल पाया है। पुष्पा अल्लू अर्जुन की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे पूरे भारत में एक साथ रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को कामयाबी दिलाने का सारा दारोमदार अललू अर्जुन के पास है। अल्लू अर्जुन के लिए यही सबसे बड़ी टेंशन है। पहले पार्ट की कामयाबी पर ही दूसरा पार्ट निर्भर है। ऐसे में अल्लू अर्जुन अब अपने हिन्दी भाषी दर्शकों के बीच जाने की तैयारी में जुटे हैं।

सलमान के बिग बॉस में आएंगे नजर

चर्चा है कि अल्लू अर्जुन सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस में नजर आ सकते हैं। जहां वह फिल्म को प्रमोट करेंगे। सलमान खान और अल्लू अर्जुन के रिश्ते अच्छे माने जाते हैं। इस साल आई सलमान खान की फिल्म राधे में सीटी मार अल्लू अर्जुन की फिल्म डीजे से लिया गया था। इस दौरान सलमान खान और अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की खूब तारीफ की थी। अब एक बार फिर साउथ और बॉलीवुड के ये दो धुरंधर आमने-सामने दिखने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये मुलाकात अगले या फिर उसके बाद वाले वीकेंड में हो सकती है।


Suggested News