बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में फंदे से लटककर प्रेमिका ने की ख़ुदकुशी, खबर मिलने के बाद जयपुर में आठवीं मंजिल से कूद गया प्रेमी

मुजफ्फरपुर में फंदे से लटककर प्रेमिका ने की ख़ुदकुशी, खबर मिलने के बाद जयपुर में आठवीं मंजिल से कूद गया प्रेमी

MUZAFFARPUR : तुम नहीं तो हम भी नहीं। साथ जिएंगे साथ मरेंगे वाली कहावत को जिले में एक प्रेमी जोड़े ने चरितार्थ कर दिखाया है। पहले गर्लफ्रेंड ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। जब इसका पता उसके बोयफ्रेंड को लगा तो उसने भी आठवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मामला जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। लड़की अंजली जायसवाल (23) पंखा टोली की रहने वाली थी। वहीं लड़का विवेक कुमार (26) नीम चौक शंकरपुरी का रहने वाला था। वह जयपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। जून में उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी। उसका नोएडा की एक कम्पनी में सेलेक्शन भी हो गया था। इससे पूर्व ही जब सुबह उसे अंजली की मौत की खबर मिली। तभी उसने आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। अंजली का शव भी आज सुबह पुलिस ने उसके घर के बंद कमरे से बरामद किया था। लेकिन, उसके परिजन ने पुलिस को प्रेम प्रसंग या विवेक के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं दी थी। पुलिस अंजली केस की गुत्थी सुलझाने में जुट गई थी। तभी विवेक के भी सुसाइड करने का मामला सामने आ गया। परिजन घटना की जानकारी मिलने के बाद जयपुर रवाना हो गए हैं।

मछली व्यवसाई हैं विवेक के पिता 

मृतक विवेक के भाई राहुल ने बताया कि उसके पिता सागर साह मछली व्यवसाई हैं। विवेक बड़ा भाई था। वह चार साल से कंप्यूटर साइंस से B. TECH कर रहा था । उसने बताया कि भैया के साथ मोतिहारी का लड़का कुणाल रहता है। उसी ने उनलोगों को कॉल कर इसकी जानकारी दी। बताया कि आज सुबह 7.15 बजे विवेक के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। वह बात करते हुए रूम से निकला। फिर बिल्डिंग के पिछले हिस्से से कूदकर अपनी जान दे दी। उसके हाथ मे मोबाइल भी था। जो निचे गिरने से टूट गया। जयपुर पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।

आठवीं क्लास से चल रहा था अफेयर 

राहुल ने बताया कि भैया का अफ़ेयर अंजली से आठवीं क्लास से चल रहा था। दोनों साथ मे ओरिएंट क्लब स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे। उसने भी कई बार अंजली से बात किया था। विवेक चार साल पहले ही इंजीनियरिंग करने जयपुर चला गया था। अगले महीने वह घर आने वाला था।

लड़की वालों पर टॉर्चर का आरोप

मृतक के भाई और चाचा संजय साह ने बताया कि दोनों के अफ़ेयर के बारे में उन्हें जानकारी थी। अगर लड़का आकर कहता कि शादी करना है तो आराम से करवा देते। लेकिन, मुझे लगता है कि लड़की पक्ष को ये रिश्ता मंजूर नहीं रहा होगा। वे लोग इसे लेकर लड़की को टॉर्चर करते रहे होंगे। जिस कारण उसने सुसाइड किया । और इसका पता लगने पर विवेक ने भी अपनी जान दे दी।

लड़की के भाई ने किया था कॉल

मृत विवेक के भाई राहुल ने बताया कि आज सुबह अंजली के भाई ने विवेक को कॉल कर सुसाइड करने की जानकारी दी थी। और उसी से बात करते हुए वह बिल्डिंग से कूद गया। ये बात उनलोगों को वहां की पुलिस से पता लगी है। जब विवेक के मोबाइल का लास्ट कॉल डिटेल्स निकाला गया तो इसमे उक्त बातों की जानकारी मिली। राहुल का कहना है कि अंजली के भाई ने भैया को डराया धमकाया होगा या टॉर्चर किया होगा। जिस कारण वह बिल्डिंग से कूद गया।

रात को अंजली- विवेक की हुई थी बात 

बुधवार रात करीब नौ बजे अंजली और विवेक की बात हुई थी। उस दौरान मुजफ्फरपुर की एक लड़की जो इन दोनो की दोस्त है। वह भी कॉन्फ्रेंस कॉल में शामिल थी। आज उसने राहुल को कॉल कर इसकी जानकारी दी। बताया कि रात को तीनों कॉन्फ्रेंस पर थे। विवेक-अंजली में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। इस कारण वह इन दोनो के बीच फिर से दोस्ती करवा रही थी। लेकिन, विवेक कॉल काटकर चला गया था। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। इसी के बाद देर रात अंजली ने सुसाइड कर लिया।


मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News