बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो सांड और एक गाय को घर में घुसते देख पीछे-पीछे आ गए दो और सांड, जानिए फिर क्या हुआ

दो सांड और एक गाय को घर में घुसते देख पीछे-पीछे आ गए दो और सांड, जानिए फिर क्या हुआ

डेस्क... उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक घर में दो सांड घुस आए। इस घटना की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस घटना को पढ़ कर मजे ले रहे हैं, लेकिन ऋषिकेश के इस परिवार के साथ पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग जानवरों के आतंक से परेशान हो रहे हैं।

सांडों का ये आतंक इस परिवार के लिए चिंता का कारण बन गया है। ये सांड मकान में रह रहे शख्स को चोटिल कर के बेडरूम तक जा पहुंचे। इतना ही नहीं इनमें से एक सांड तो बेड पर ही चढ़ गया। इन दो सांड को घर में घुसता देख पीछे-पीछे 2 सांड और एक गाय भी घर में घुस आए और आपस में लड़ने लगे।

ये घटना ऋषिकेश के बनखंडी नगर निगम की है। देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक जिस मकान में ये सांड घुसे हैं, उसके पास ही नगर नगम की पार्षद अनीता रैना का घर है। अनीता के घर के पास ही उनके जेठ का घर है। पार्षद का कहना है कि घटना के वक्त उनके जेठ अपने घर में कुर्सी पर बैठे हुए थे। अचानक दो सांड लड़ते हुए घर के अंदर घुस गए। इतना ही नहीं उनमें से एक ने उनके जेठ को टक्कर मार कर कुर्सी से गिरा दिया। 

अनीता ने बताया कि घर में सांडों के घुसते ही घरवालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने चारों सांड और एक गाय को घर से निकालने की कोशिश भी की लेकिन जब तक लोग उन्हें घर से निकाल पाते, सांड घर का काफी नुकसान कर चुके थे। सांड को निकालने की कोशिश में और भी कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

Suggested News