बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में घुसकर महिला के साथ रेप, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

घर में घुसकर महिला के साथ रेप, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

NAWADA : जिले में घर में घुसकर एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। इस बावत गोविंदपुर थाना में गांव के ही एक युवक को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन गांव में गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ रेप किया। वहीं महिला द्वारा शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर के बाकी सदस्य काम से बाहर गए थे। 

घटना की शिकार महिला के पति ने वह और उसके घर के सदस्य काम से बाहर गए थे। जब वे वापस लौटे तो उसकी पत्नी ने बताया कि गांव के जितेन्द्र यादव पानी पीने के बहाने घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया और गहने छीन लिए। वहीं उसने जाते-जाते यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

इधर इस मामले को लेकर गोविंदपुर थानाध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि दर्शन गांव में एक महिला के साथ रेप किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसके परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। इस मामले में गांव के ही राजकुमार यादव के पुत्र जितेन्द्र यादव को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से जितेन्द्र यादव फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Suggested News