बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में पौधे लगाऐ, खुशियां पाएं और वास्तुदोष दूर भगाए

घर में पौधे लगाऐ, खुशियां पाएं और वास्तुदोष दूर भगाए

डेस्क.. हम सभी अपने आस –पास पौधे लगाते है ताकि  पर्यावरण सुरक्षित रहे और हमें ऑक्सीजन मिलता रहे | लोग अपने घरों में पौधा लगाते हैं। लेकिन कई बार घर में कुछ पौधा वास्तु दोष ला सकता है। वहीं, अगर हम अपने बचपन पर गौर करें तो हमारी दादी-नानी और मां घर में केले, तुलसी और शमी के पेड़-पौधे लगाती थी। यह हमारी संस्कृति का  अहम हिस्सा तो होते है वही यह हमारे पर्यावरण की भी रक्षा करते है |   ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, इन पौधों में सकारात्मक ऊर्जा होती है और यह हमारे जीवन को स्ट्रेस फ्री बनाता है। इसी तरह वास्‍तुशास्‍त्र में भी इनकी महत्ता को बताया गया है। कहा जाता है कि अगर इन्‍हें शुभ समय और सही स्‍थान पर लगाया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, पौधे लगाते समय नक्षत्रों का व‍िशेष ध्‍यान रखना चाहिए। इन्हीं के आधार पर पौधे अच्‍छे से फलते-फूलते भी हैं और घर में खुशहाली भी आती है।घर में पौधे लगाने के लिए स्वाति, उत्तरा, हस्त, रोहिणी और मूल नक्षत्र को सबसे बेहतर माना गया है। ऐसा करने से जीव की सभी परेशानियां हल हो जाती हैं। साथ ही सभी काम बनने लगते हैं।

इस दिशा में लगाएं पौधे:

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, पौधे लगाने के लिए दिशा का ध्यान रखा बेहद जरूरी है। ऐसे में जब भी घर पौधे लगाएं तो उनकी देखभाल जरुर करे । वहीं इन्हें अग्नि कोण में न लगाएं। ये दिशाएं अशुभ मानी जाती हैं। ऐसा करने से जीवन में नकारात्‍मकता का संचार होता है। घर की पूर्व द‍िशा में किसी भी तरह के बड़े और विशाल पेड़-पौधों को न लगाएं। लेकिन अगर यह पेड़ पहले से ही लगे हैं तो और आप इन्हें हटा नहीं सकते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसकी नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर की उत्तर दिशा में आंवला, हरश्रृंगार, तुलसी और अमलतास के पौधे लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर के बुरे दोष धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। अगर आपके घर में लगे पेड़-पौधे फल या फूल नहीं दे रहे तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप पौधों या पेड़ों की जड़ों में मूंग, उड़द, कुलथी, तिल और जौ मिला दें। साथ ही पानी भी डाल दें। वहीं, यह भी कहा जाता है कि व्यक्ति अपने घर या जमीन को दूषित होने से बचाने के लिए आंवले का पौधा लगाना होगा।

घर में कभी भी कांटेदार पौधे न लगावें इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है |इन पौधों से दूरी बनाकर रखें। अगर घर वास्तु दोष मुक्त रहता है तो सभी सदस्‍यों पर देवी लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहती है।

Suggested News