बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर पर कब्ज़ा करने की नियत से गए दबंगों ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों से की मारपीट

घर पर कब्ज़ा करने की नियत से गए दबंगों ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों से की मारपीट

GAYA : बिहार के गया में दबंगों का कहर सामने आया है। घटना जिले के फतेहपुर प्रखंड के नगमा गांव की बताई जा रही है। जहां दबंगों ने एक युवती को भी नहीं छोड़ा और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किया। लेकिन युवती किसी तरह भाग निकली। दबंगो ने हथियार के साथ घर में घुसकर आधे दर्जन लोगों को लहूलुहान कर दिया। किसी के हाथ तोड़े तो किसी के सर फाड़ डाले। खता सिर्फ इतनी सी थी कि अपने जमीन पर दबंगो को कब्जा करने से रोक लगाया था। वही इस संदर्भ में पीड़ित विनय कुमार सिंह ने बताया कि हम अपने घर पर थे। 

तभी हमारे गाँव के ही रहने वाले सनोज यादव ,रामाशीष यादव, मुकेश यादव, फुटू यादव तथा करीब 20 अज्ञात लोग और थे जो मेरे घर को  कब्जा करने के लिए आये थे। सभी लोग अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। उन्होंने जबरन हमे और मेरे परिवार को घर से बाहर निकाल कर घर कब्जा करने की कोशिश किया। जब हम इसका विरोध किये तो उनलोगो ने हथियार के बल पर हमे और हमारे परिवार के साथ बेहरहमी से मारपीट किया। मेरी बहन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी किया। लेकिन मेरी बहन किसी तरह से बच निकली और घर मे जाकर दरवाजा बंद कर ली। जिससे हमारी बहन की इज्जत बच पाई। उनलोगों ने मेरी बहन  के साथ भी बेहरहमी से मारपीट किया है। 

पीड़ित ने यह भी बताया कि हमे मारपीट कर बेहोशी के हालत में खेत मे फेक दिया था। होश में आने के बाद अपने परिवार के साथ फतेहपुर थाना में इसकी लिखित आवेदन देने गए तो थाना के द्वारा आवेदन नहीं लिया गया और डांटकर भगा दिया गया। मैं और मेरा परिवार बुरी तरह से घायल थे। इसलिए इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि उनलोगों के द्वारा गोली मारने की धमकी भी दी जा रही है। इसलिए हमलोग पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News