बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घायल जिम ट्रेनर की गुहार-सुन लो सरकार- खुशबू -डॉ. राजीव पैसे से अंधे...आगे कुछ भी करवा सकता है, हम नहीं रहे तो इसके पीछे भी उन्हीं का हाथ होगा

घायल जिम ट्रेनर की गुहार-सुन लो सरकार- खुशबू -डॉ. राजीव पैसे से अंधे...आगे कुछ भी करवा सकता है, हम नहीं रहे तो इसके पीछे भी उन्हीं का हाथ होगा

PATNA: गोलियों से घायल और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे जिम ट्रेनर विक्रम सिंह का नया वीडियोे न्यूज4नेशन को हाथ लगा है। अस्पताल के बेड पर पड़े विक्रम ने आशंका जताई है कि खुशबू और उसके पति फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह आगे भी उन पर हमला करवा सकते हैं। अगर इस बार भगवान कृपा से बच भी गये तो आगे ये लोग कुछ भी करवा सकते हैं। क्यों कि पति-पत्नी काफी पैसे वाले हैं । जिम ट्रेनर के करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में खुशबू और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

न्यूज4नेशन के पास एक्सक्लूसिव वीडियो

न्यूज4नेशन को जो एक्सक्लूसिव वीडियो मिला है उसमें जिम ट्रेनर विक्रम ने और भी कई खुलासे किये हैं। वो बता रहा कि दो लोग अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। वो घायल अवस्था में ही स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर राजीव सिंह और उसकी पत्नी खुशबू सिंह मेरे पीछे पड़ी हुई है। वो काफी समय से मुझे जान से मारने की धमकी देते आ रही है। हमें पूरा विश्वास है उसी ने जान मारने की नियत से जानलेवा हमला कराई है। 

काफी समय से जान के पीछे पड़े थे वो लोग

विक्रम के बयान के आधार फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी वाइफ खुशबू सिंह के खिलाफ कदमकुआं थाना में साजिश के तहत जानलेवा हमला कराने का FIR दर्ज हुई थी। बयान में विक्रम ने पुलिस को बताया है कि खुशखू सिंह और इसके पति ने ही साजिश रचकर  मेरे ऊपर जानलेवा हमला कराया है। इनके घर पर जिम सिखाने जाते थे। पैसे के लेन-देन को लेकर जाना बंद हो गया। इसके बाद खुशबू सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे तंग करने लगी थी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस 

कदमकुआँ पुलिस को दिए बयान में अस्पताल में भर्ती जिम ट्रेनर विक्रम ने आरोप लगाया है कि खुशबू सिंह और उसके पति फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव सिंह ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर जान मारने की साजिश रची है। कदमकुआं पुलिस ने IPC की धारा 307, 120B, 34 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

Suggested News