बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गाजियाबाद को मिलेगा नया नाम ! योगी सरकार को भेजा गया प्रस्ताव, इन नामों को लेकर हो सकती है चर्चा...

गाजियाबाद को मिलेगा नया नाम ! योगी सरकार को भेजा गया प्रस्ताव, इन नामों को लेकर हो सकती है चर्चा...

DESK:  अयोध्या और प्रयागराज की तरह अब गाजियाबाद को भी जल्द ही नई पहचान मिल सकती है। मालूम हो कि, फैजाबाद के नाम को बदलकर अयोध्या रखा गया था। जिसके बाद इलाहाबाद के नाम को बदल कर प्रयागराज रखा गया था। वहीं अब जल्द ही गाजियाबाद को भी नए नाम से पहचान मिल सकती है। योगी सराकर को गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजने का फैसला लिया गया है।

जानकारी अनुसार गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे योगी सरकार को भेजने का फैसला लिया गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नए नाम को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। सुनीता ने कहा कि शासन जनपद का नया नाम क्या रखेगा वह केंद्र से तय होगा।

दरअसल, मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम की बैठक हुई। इस बैठक में गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर चर्चा की गई। महापौर ने बताया कि गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। महापौर ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार जो नाम तय करेगी वहीं नाम होगा। 

बता दें कि, गाजियाबाद जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव भाजपा पार्षद संजय कुमार सिंह ने रखा है। उनकी मांग है कि गाजियाबाद का नाम बदलकर गजनगर या फिर हर नंदी नगर कर दिया जाए। इसके पहले गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके जिले का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने गजप्रस्थ, हरनंदीपुरम या दूधेश्वररथ नगर नाम रखने का सुझाव दिया था। बताया जा रहा है कि इन्हीं नामों पर केंद्र की सरकार चर्चा कर सकती है। 

Suggested News