बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह के बदले सुर, बोले- नीतीश हैं एनडीए के मुख्यमंत्री... उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार में चुनाव

गिरिराज सिंह के बदले सुर, बोले-  नीतीश हैं एनडीए के मुख्यमंत्री... उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार में चुनाव

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के सुर भी अब अमित शाह के बयान के बाद बदल गए हैं। बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वो केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय को मानेंगे। नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री हैं उन्हीं के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि जैसे लोकसभा चुनाव में जेडीयू के साथ बराबरी का समझौता हुआ था वैसा ही विधानसभा चुनाव में भी हो। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी और जेडीयू बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ें।

बता दें कि इससे पहले गिरिराज सिंह कई मौके पर सीएम नीतीश के नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं। बिहार में बाढ़ और राहत वितरण को लेकर भी उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। पटना में जलजमाव को लेकर भी उन्होंने कहा था कि ताली अगर कप्तान को गाली भी कप्तान को मिलनी चाहिए।  


Suggested News