बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूँ ही नहीं कार्यकर्ताओं की पसंद हैं गिरिराज सिंह, बेगूसराय जाने से पहले आखिर किससे लगवाया तिलक?

यूँ ही नहीं कार्यकर्ताओं की पसंद हैं गिरिराज सिंह, बेगूसराय जाने से पहले आखिर किससे लगवाया तिलक?

PATNA : नवादा लोकसभा सीट पर गिले शिकवे भुलाकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगे बढ़ गए हैं। बुद्धवार को पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। आज (शुक्रवार) को बेगूसराय रवाना होने से पहले गिरिराज सिंह ने कुछ ऐसा किया कि कार्यकर्ता गदगद हो गए। 

दरअसल बेगूसराय रवाना होने से पहले गिरिराज सिंह प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। गिरिराज सिंह ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के कार्यालय सचिव सुरेंद्र तिवारी से तिलक लगवाया और उनका आशीर्वाद लिया। सुरेंद्र तिवारी बिहार बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं। उन्होंने पार्टी के लिए उस दौर से मेहनत की है जब बिहार में बीजेपी अपने पैर पर खड़ा होने का प्रयास कर रही थी।

गिरिराज सिंह ने पुराने कार्यकर्ता सुरेंद्र तिवारी को जिस तरह सम्मान दिया उससे प्रदेश कार्यालय में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता भावुक हो गए। विजय संकल्प के जयघोष के साथ गिरिराज बेगूसराय रवाना हो गए। गिरिराज सिंह सबसे पहले बेगूसराय के सिमरिया पहुंचकर पूजा पाठ करेंगें और उसके बाद ही चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगें। गिरिराज सिंह ने शनिवार की सुबह बेगूसराय के बाघा स्थित कस्तूरबा विद्यालय में एनडीए की बैठक बुलाई है।

Suggested News